नवगछिया: नवगछिया में हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बेखौफ अपराधियों का आतंक
एनएच-31 किनारे युवक की हत्या ने नवगछिया की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटनास्थल पुलिस पिकेट और एसपी कार्यालय के बेहद करीब होने के बावजूद अपराधियों ने देर रात वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं होना गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में अवैध गतिविधियों के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।