शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुनकी गांव (प्रधान टोला) में एक 41 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान फूलमुनी मुर्मू (41 वर्ष), पति सेकेन हेंब्रम के रूप में की गई है। बीती रात पति घर के अंदर सोया था।