घाघरा: घाघरा थाना परिसर के पीछे आग, कई ज़ब्त वाहन जलकर खाक, बाहर रखी गुमटी भी जली
Ghaghra, Gumla | Apr 22, 2026 घाघरा थाना परिसर के पीछे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले थाना परिसर के पीछे में लगी। जिससे बाहर रखे एक गुमटी जल गई। और देखते ही देखते आग फैलकर घाघरा थाना परिसर तक पहुंच गई। पीछे के परिसर को केवल खुले तार से घेरा गया है। जिसके कारण आग ने तेजी से अंदर रखे जब्त वाहन टेंपो, टाटा मैजिक,मालवाहक पिकप और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।