शाहपुर: बरेठा घाट पर कंटेनर के कार पर पलटने के मामले में शाहपुर पुलिस ने कंटेनर चालक पर मामला किया दर्ज
Shahpur, Betul | Apr 22, 2024 शाहपुर तहसील के बरेठा घाट पर कंटेनर के कार पर पलटने के मामले में शाहपुर पुलिस ने कंटेनर चालक पर मामला दर्ज कर लिया। शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेठा घाट पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया था। जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गए थे वही कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार चालक धनराज देशमुख निवासी नरखेड़ मुलताई ने शाहपुर थाने में मामले की शिकायत की।