भिंड नगर: भिण्ड शहर: परेड चौराहे पर आए दिन जाम, शहर की क्षमता से अधिक टमटम से यातायात व्यवस्था चरमराई
भिंड शहर के परेड चौराहा, शास्त्री चौराहा और बस स्टैंड क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक बार फिर परेड चौराह पर भारी जाम लग गया। जाम के चलते राहगीर, एवं लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके