महोबा: रैपुरा मोड़ के पास बाइक सवार पर दो अज्ञात लोगों ने डंडे से किया हमला, बाइक सवार हुआ घायल, थाने में की शिकायत
जुझार गांव निवासी 37 वर्षीय गंगा चरण राजपूत बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी रैपुरा मोड़ के पास पहले से घात लगाए दो अज्ञात लोगों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। वहीं घायल अपनी जान बचाकर से वहां से भागा। घायल ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।