ऊंचाहार: जगदीशपुर मिर्जापुर के एहारी गाँव में जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मिर्जापुर एहारी गाँव में दबंगों ने जमीनी विवाद में महिला की पिटाई कर दी, घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।गाँव निवासी सुरेश कुमार का उनकी सौतेली माँ से जमीन का विवाद चल रहा है।शनिवार की शाम सुरेश की पत्नी अपने हिस्से के खेत में धान लगा रही थी।आरोप है कि सौतेले भाई, मां समेत तीन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी है।