जमुआ: जमुआ में घर में घुसकर तोड़फोड़ और कब्जे की कोशिश, 7 नामजद समेत 100 अज्ञात पर मामला दर्ज
Jamua, Giridih | Jun 2, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सोनालाल साव ने सात नामजद समेत करीब 100 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, सामान ले जाने और जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को 9 बजे जमुआ थाना में आवेदन दिया है।