जबलपुर: छोटी लाइन फाटक पर युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक की सड़क पर चप्पल और थप्पड़ों से धुनाई, वीडियो वायरल
संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह 'रौद्र रूप' देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका