आरा: भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर घर बनाने के विवाद को लेकर सगी बहनों को चाकू मारकर जख्मी किया
Arrah, Bhojpur | Apr 6, 2024 भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर शनिवार की देर शाम घर बनाने के विवाद को लेकर सगी बहनों को चाकू मार दी गई। ज़ख्मियों में एक बहन को बाएं हाथ के बांह व पीठ पर चाकू मारी गई है। जबकि दूसरी बहन को बाएं साइड सिर एवं गर्दन में चाकू मारी गई है।इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया।