सुसनेर: नप की बड़ी पहल: नवीन बस स्टैंड के तालाब का बदलेगा स्वरूप, जनसहयोग से गहरीकरण कार्य शुरू
जल स्रोतों को सहेजने और पर्यावरण को बचाने के लिए नगर परिषद सुसनेर ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज बुधवार शाम 5 बजे से नवीन बस स्टैंड के पास स्थित तालाब की साफ-सफाई और गहरीकरण का कार्य सीएमओ ओपी नागर की मौजूदगी में शुरू किया गया है। इस कार्य में जेसीबी मशीनों के साथ टेक्टर ट्रॉलियों का उपयोग किया जा रहा है।