धार: तिरला के ग्रामीणों ने SDM को बायपास और फोरलेन क्रॉसिंग में सुधार के लिए आवेदन दिया
Dhar, Dhar | Dec 12, 2024 धार के ग्राम तिरला क्षेत्र के ग्रामीणों ने धार में एसडीएम रोशनी पाटिदार से मुलाकात कर तिरला बायपास एवं तिरला खरमपुर फोरलेन क्रॉसिंग पर सुधार करने हेतु आवेदन दिया। बताया कि एसडीएम को आवेदन देकर अवगत करवाया कि इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित तिरला बायपास पर निर्माण कंपनी द्वारा जो क्रॉसिंग दिया गया वह यु-टर्न में दिया गया है।