अकबरपुर: थाना एएचटी और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने श्याम उद्योग डिस्पोजल फैक्ट्री रनिया से दो बाल श्रमिकों का किया रेस्क्यू
थाना एएचटी , श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना रनिया क्षेत्र में स्थित श्याम उद्योग डिस्पोजल फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में दो बाल श्रमिकों से कार्य कराया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया ।