कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार 12 बजे जंतर-मंतर के समीप प्रगतिरत मार्ग निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए की निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण किया जाए और संबंधित विभागों के अधिकारी प्रतिदिन साइट पर आकर कार्य की प्रगति देखें।