रावतभाटा: बाड़ोलिया में नगर पालिका का बड़ा एक्शन, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 20 ट्रॉली पत्थर हटाकर जमीन मुक्त
विजय सिंह ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि नगर पालिका रावतभाटा ने बाड़ोलिया क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और देखा कि सरकारी भूमि पर पत्थर डालकर कब्जे का प्रयास किया गया था। अतिक्रमण प्रभारी नरपत सिंह के नेतृत्व में जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से करीब 20 ट्रॉली पत्थर हटाए गए। कार्रवाई के दौरान पूरी जमीन को अतिक्रमण म