बटियागढ़: मगरोन थाना पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, आरोपी का बयान
मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौकी अंतर्गत खमरिया गांव में हुए हत्याकांड के आरोपित वीरेंद्र उर्फ रघवीर पटेल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया आरोपी ने मीडिया को बयान दिया कि म्रतक भाई ने उसे शाम को मारा था,शराब के नशे में भाई और भतीजे ने उसके साथ मारपीट की थी जिसपर आरोपी को गुस्सा आ गया