गुना नगर: गडला गिर्द गांव में सहरिया आदिवासियों ने पारदी समुदाय पर मारपीट का आरोप, थाने में सुनवाई न होने पर एसपी को ज्ञापन दिया
गुना के बजरंगगढ़ थाना के गडला गिर्द गांव के सहरिया आदिवासी महिला पुरुषों ने 11 जून दोपहर को बड़ी संख्या में एसपी ऑफिस में एसपी को ज्ञापन दिया है। आरोप है गांव में पारदी समुदाय के लोग बिना वजह मारपीट कर रहे है, थाने में शिकायत पर कोई कार्यवाही न करने का भी आरोप है। एसपी ने ज्ञापन पर तत्काल थाना प्रभारी को निरीक्षण कर तथ्यात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए है।