बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पट्टी गांव के पास टुक टुक और बाइक में आमने सामने से टक्कर में युवक की मौत
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पट्टी गांव के पास टुकटुक और बाइक में आमने सामने से हुई टक्कर।मोहल्ला माली निवासी बाइक सवार सक्षम की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस से इलाज को अस्पताल भेजा।डॉक्टर ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।