कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
गत फरवरी माह में कैराना कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला—फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में युवती के परिजन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम इंतजार है।