बलरामपुर: जिला मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और पैथोलॉजी संचालक के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में सोमवार देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात करीब 10:30 बजे सुरक्षा गार्डों और पैथोलॉजी संचालक के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मेमोरियल अस्पताल के सामने स्थित आशीष पैथोलॉजी के संचालक आशीष की अस्पताल के सुरक्षा गार्डों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।