कुंडम: कुंडम थानांतर्गत रफ्तार का कहर ,डैम घूमने जा रहे दोस्तों को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल
कुण्डम के पास स्थित छीताखुदरी डैम घूमने की हसरत उस समय एक दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब दो बाइकों पर सवार होकर निकले चार दोस्तों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कुंडम पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया की घटना ग्राम देवरी खेरमाई मंदिर स्कूल के पास की है, जहां धनपुरी निवासी राहुल झारिया और अभिलाष पटेल की आंखों के सामने उनके आगे चल रहे