बुलंदशहर: भाजपा के पहले जिलाध्यक्ष डॉ. मदन पाल शर्मा का निधन, 1980 में बने थे बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष, आवास पर ली अंतिम सांस
भाजपा के बुलंदशहर जनपद के प्रथम जिलाध्यक्ष डॉ. मदन पाल शर्मा का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने डीएम रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। डॉ. मदन पाल शर्मा का अंतिम संस्कार देवीपुरा स्थित काली मंदिर श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।