गुना नगर: दुनाई: दुल्हन की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि दूल्हे की अर्थी उठी, खुशियों का घर मातम में बदला
गुना के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम दुनाई में एक नवविवाहित युवक की अचानक मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। 25 वर्षीय रामकृष्ण कुशवाह की शादी 1 मई को हुई थी, लेकिन 3 मई को उनकी अर्थी उठ गई। रविवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक बताया गया, पूरे गांव में शोक है।