सवायजपुर: लापता बुजुर्ग की बेटी ने पुलिस अधीक्षक को भेजा शिकायती पत्र, कहा- युवक ने पेंशन बहाने खेत लिखवा लिया
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बहेलियनपुरवा मजरा बरनई चतरखा गांव निवासी सुमन ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गये शिकायती पत्र में बताया कि उनके 55 वर्षीय पिता राधेश्याम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब दो माह पूर्व इकनौरा गांव का एक व्यक्ति उन्हें पेंशन बनवाने के बहाने अपने साथ ले गया था। तब से राधेश्याम लापता हैं और उनका कोई पता नहीं चल सका है।