हनुमानगढ़: ग्राम जण्डावाली में वैध मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप, मुस्लिम समाज ने जिला कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ग्राम जण्डावाली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के दौरान वैध मतदाताओं के नाम अवैध रूप से कटवाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं माकपा नेता रघुवीर वर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के उपरांत ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा।