करनैलगंज: कटरा बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल
कटरा बाजार के होली हार्ड स्कूल मोड़ के पास रविवार करीब 3 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ई रिक्शा और सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। हादसे मे ई रिक्शा चालक सूरज पाण्डेय निवासी चरेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने उन्हें CHC पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बोलेरो व अन्य वाहन कब्जे मे लेकर जांच शुरू की।