कर्नलगंज के पूर्व विधायक व सपा सरकार के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने शनिवार 2 बजे कर्नलगंज मे मीडिया से मुखातिब होते हुए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र मे अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की गई है, जिससे जनता मे नाराजगी बढ़ रही है।