ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें बुरहानपुर जिला अध्यक्ष पद पर अर्जुन जंगल और बुरहानपुर विधानसभा में देवेश्वर ठाकुर अध्यक्ष चुने गए हैं। मतदान परिणाम घोषित होने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी ने गुरुवार रात 9 बजे शनवारा चौराहे पर जमा होकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।