हाथरस: जन्मदिन पार्टी में स्टेज पर डांस के दौरान युवक ने हरियाणवी सिंगर की कमर को छुआ, सिंगर ने मारा थप्पड़
यूपी के जनपद हाथरस में जन्मदिन पार्टी के दौरान स्टेज पर डांस करते समय एक युवक ने हरियाणवी सिंगर की कमर को गलत तरीके से छू लिया। इसी को लेकर हरियाणवी सिंगर भड़क गई और सिंगर ने युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। जन्मदिन पार्टी के दौरान हरियाणवी सिंगर ने स्टेज पर ही युवक से अपशब्द कहे। डांस करते समय हरियाणवी सिंगर के साथ हुई इस हरकत के बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया।