बाढ़: गंगा में कल के हादसे से सबक नहीं, आज फिर उमानाथ गंगा घाट पर 4 लोग डूबे
Barh, Patna | May 29, 2026 बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर शुक्रवार को लगभग 10 बजे फिर एक और दुर्घटना हो गई जब नालंदा जिला से एक पूरा परिवार गंगा नदी में शुद्धिकरण स्नान करने के लिए पहुंचे थे। उमानाथ सीढ़ी घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के बाद चार लोग गंगा नदी की धारा में बहने लगे, जिसमें से तीन को बचा लिया गया जबकि 22 वर्षीय काजल कुमारी लापता हो गई। प्रशासन खोजबीन में जुटी है।