सिद्धमुख: हांसियावास गांव की दो बहनों ने कक्षा 12वीं की कॉपी जांच में लापरवाही का आरोप लगाया, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी
गांव हांसियावास की दो किसान परिवार की बेटियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अब हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। छात्रा साक्षी और ऋतु का कहना है कि उनके प्राप्त अंकों में भारी विसंगति है, जबकि उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने कहा कि रिचेकिंग का आवेदन किया है, यदि न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट जाएंगे।