खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराने वाले सतना जिले के सिकमी किसानों का पंजीयन अब तक सत्यापित नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने सिकमी-बटाई के माध्यम से अपने रकबे का पंजीयन कराया था। सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जमा किए लेकिन इसके बाद भी नही हो पा रहा पंजीयन।