शिमला शहरी: किशाऊ बांध समझौते को ठुकराया, हिमाचल को मिलेगा 600 करोड़ सालाना: CM सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार करना पड़ता, जिससे प्रदेश को आर्थिक बोझ सहना पड़ता। कांग्रेस सरकार ने इस समझौते को 2023 में अस्वीकार कर हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की रक्षा की, जिससे सालाना 600 करोड़ की आय होगी।