महरौली: दिल्ली पुलिस के खिलाफ JNU छात्रों का प्रदर्शन, ABVP के खिलाफ FIR की मांग, कई छात्र हिरासत में
इस प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दिल्ली पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया, जिनमें JNUSU अध्यक्ष नितीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतहा फातिमा भी शामिल हैं। इन सभी को कपासहेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। नितीश कुमार ने कहा, "GBM शुरू होने पर ABVP के गुंडों ने रजत को पीटा। हमने शांति बनाए रखने की कोशिश की।"