झुंझुनू: बामलास के सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दोनों शिक्षक गिरफ्तार, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के बामलास स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें बीते शुक्रवार को छात्राओं के अश्लील हरकत, छेड़छाड़ मामला सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के ताला जड़ दिया था।