कटनी ग्रामीण: देवरी फाटक में उत्पात मचाने वाले युवक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी फाटक में एक युवक द्वारा आम लोगों से झगड़ा कर माहौल खराब करने का मामला सामने आया है। युवक राह चलते लोगों से विवाद कर क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और असंतोष का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।