सिरदला: झारखंड से शराब लाते धंधेबाज को नवादा उत्पाद विभाग ने दबोचा, 14 बोतल शराब व बाइक की गई ज़ब्त
Sirdala, Nawada | Oct 17, 2025 नवादा। उत्पाद विभाग की टीम ने परनाडाबर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से शराब ला रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, परनाडाबर थाना क्षेत्र के पचम्बा के पास उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार व उनकी टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक को रोककर तलाशी ली।