लाडपुरा: नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, दो बच्चों का पिता लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था
Ladpura, Kota | May 5, 2026 कोटा में नाबालिग से रेप करने के करीब 2 साल पुराने मामले में पॉस्को कोर्ट (5) ने फैसला सुनाया है। जज प्रेमराज सिंह चंद्रावत ने दोषी युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा और 1.20 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडितकिया है। दोषी युवक 15 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और रेप किया। नाबालिग को जब उसके शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने का पता लगा तो वापस घ