पूरनपुर: हरदोई ब्रांच पुल पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, एक युवक जिंदा जलकर हुआ मौत का शिकार
पूरनपुर- हाईवे स्थित हरदोई ब्रांच पुल पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे चलते ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बनाकर पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद ट्रक के अंदर से एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच ग