दातागंज: उसावां पुलिस ने बिना अनुमति खनन कर रही जेसीबी को किया ज़ब्त
रविवार को उसावां पुलिस ने बिना अनुमति खनन कर रही जेसीबी को सीज कर कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि उसावां थाना क्षेत्र के सत्यदेव कालेज के पास बिना अनुमति के खनन कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी कब्जे में लेकर सीज कर दी है। और इसकी सूचना खनन अधिकारी बदायूं की दी है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।