दमोह केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सीआईएई) भोपाल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत सोमवार शाम 7 बजे “कृषि के लिए इंजीनियरिंग नवाचार 5.0” विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं उद्यमियों ने भाग लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।