🎀 रक्षाबंधन से पहले सीधी में उमड़ी भीड़, बाजार में दिखी जबरदस्त रौनक!
Description
रक्षाबंधन के एक दिन पहले सीधी शहर में त्योहार की रौनक अपने चरम पर नजर आई। 🎀 सुबह से ही गांधी चौराहा, लालका चौराहा से लेकर पटेलपुर तक बाजार में लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। राखी, मिठाई, कपड़े और दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचे। कहीं राखियों की रंग-बिरंगी दुकानें सजी नजर आईं तो कहीं मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साह नजर आया, वहीं दुकानदार भी त्योहारी खरीदारी से खुश दिखाई दिए।
सीधी शहर की ये तस्वीरें बता रही हैं कि रक्षाबंधन का त्योहार कितना खास है। ❤️🎉
आपके इलाके में रक्षाबंधन की तैयारी कैसी चल रही है? कमेंट में जरूर बताइए।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Sidhi #SidhiNews #RakshaBandhan #Rakshabandhan2026
Gopadbanas, Sidhi | Aug 27, 2026