भरगामा: भैंस लूट का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, व्यापारी बनकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने हाट से दबोचा
भरगामा थाना क्षेत्र में भैंस लूट का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रघुनाथपुर मवेशी हाट से उस समय हुई जब आरोपी मवेशी बेचने पहुंचा था और पुलिसकर्मी व्यापारी का भेष धारण कर उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।