जिले में गर्मी बढ़ते ही जलसंकट अब विकराल रूप लेने लगा है। एक महीने में भूजल स्तर करीब 40 मीटर नीचे खिसक गया है, जिससे 643 हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीण इलाकों में लोग खेतों, निजी बोरिंग और दूरस्थ जलस्त्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद पीएचई विभाग का दावा है कि जिले में कहीं भी जलसंकट जैसी स्थिति नहीं है और सुधार क