धौलपुर: मित्तल कॉलोनी के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत
शादी समारोह में जा रहे एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे थाना दिहौली निवासी मुकेश कुमार अपने रिश्तेदार जितेंद्र कुमार निवासी मरेना के साथ बाइक पर सव