देहरादून: केदारनाथ धाम में सोने की परत के विवाद पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केदारनाथ धाम में सोने की परत के विवाद पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले तीर्थ पुरोहितों और शंकराचार्य जी ने यह मुद्दा उठाया था कि सोना व पीतल तांबे में बदल गया है।