बांसवाड़ा: शहर के हरिदेव जोशी रंगमंच में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, महिला सम्मेलन के दौरान हुई भगदड़
राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हरिदेव जोशी रंगमंच पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अतिथियों द्वारा संबोधन दिया जा रहा था। इसी बीच रंगमंच में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।