कैलारस: गांधी मार्ग अंडरब्रिज के पास अतिक्रमण हटाने गए नप कर्मियों और गुमटी धारियों में विवाद, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
कैलारस में गांधी मार्ग स्थित अंडरब्रिज के पास से अतिक्रमण हटाने पहुंचे सफाई कर्मी और गुमटी धारीयो के बीच विवाद हो गया। विवाद मे मारपीट हुई वही दोनो पक्ष कैलारस थाना पहुंचे। दोनो की ओर से कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया है। नगर परिषद के सफाईकर्मियो ने कहा कार्यवाही नही होगी तो वह निश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। घटना 19 नवंबर की है, 6 बजे हड़ताल का आवेदन दिया।