मंझनपुर: कानून-व्यवस्था पर सख्त एसपी सत्यनारायण ने पश्चिम शरीरा थाने के औचक निरीक्षण में दिए कड़े निर्देश
कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना पश्चिम शरीरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर से लेकर अभिलेखों तक हर व्यवस्था को बारीकी से जांचा गया। एसपी ने मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक एवं कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उनकी स्थिति पर संतोष जताया।