सूरजपुर: सूरजपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, बिना पंजीकरण दुकानों पर की गई कार्रवाई
सूरजपुर में खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर कलेक्टर एस. जयवर्धन के आदेशानुसार गठित टीम ने जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड स्थित चौपाटी और अग्रसेन चौक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीयन संचालित दुकानों को नोटिस जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।